:- रवि शंकर अमित!
शख्स की पीट पीट कर गला दबाकर हत्या!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा से बड़ी घटना सामने आ रही है, जहाँ एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी गई शव को खेत में छोड़कर अपराधी फरार हो गये, मृतक की पहचान दरियापुर निवासी प्रेम पासवान के रूप में हुई है, घटना स्थल बाटा गेट के समीप की बताई जा रही है, मृतक प्रेम पासवान बंद पड़े बाटा फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था, और बीती रात अपना काम करके वापस घर जा रहा था इसी दौरान उसकी हत्या की बात सामने आ रही है, हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है, और हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है!
बाइट- दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष, हाथीदह
बाइट – परिजन




