:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा): फतुहा में 3 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ दिन पर “IRIS” पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज पहुंचे और फीता काटकर विधालय का उद्घाटन किया। थानाध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज बसंत पंचमी का खुशनुमा माहौल है और उद्घाटन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है क्योंकि इस दिन से मेरी की यादें जुड़ी हुई है। वही विधालय के बारे में उन्होंने कहा कि फतुहा जैसे क्षेत्र में बेहतर शिक्षा की काफी कमी है और यहाँ के परिवेश को बेहतर बनाने के लिए बेहतर शिक्षा का होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अभिभावकों से उन्होनें अनुरोध किया है कि हर एक घर से एक बच्चे का एडमिशन जरूर कराएं ताकि बच्चों को अच्छे शिक्षा का माहौल मिल सकें। वही विधालय की निदेशक कोमल सिन्हा ने भी लोगों से कम शुल्क में बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लोगों से नामांकन के लिए अपील किया। मौके पर विधालय के यश राज, अमन सिन्हा, आशीष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहें।
बाइट: रूपक कुमार अंबुज (थानाध्यक्ष, फतुहा)




