आरा – सीएसपी कर्मी से 1 लाख 93 हजार लूटकर बाइक सवार बदमाश हुये फरार!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

सीएसपी कर्मी से 1लाख 93 हजार की लूट

आरा/पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर बिहिया रोड में ओझावलिया नहर पुल के समीप सोमवार को ग्रामीण बैंक सीएसपी के कर्मी से 1 लाख 93 हजार की लूट किए जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ओझावलियाँ मोड़ के समीप अभय कुमार के मकान में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित होता है। उक्त सीएसपी में मकान मालिक अभय कुमार कर्मी के रूप के कार्य करता है। बताया जाता है कि उक्त सीएसपी के संचालक ने सोमवार की दोपहर अभय कुमार को पीरो स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से एक लाख रुपए निकालने के लिए भेजा था। अभय कुमार ने बैंक से सीएसपी के एक लाख रुपए निकाले और उनके पास पहले से मौजूद 93 हजार रुपए एक बैग में रखकर बाइक से ओझावलियां सीएसपी की ओर जा रहे थे। इसी क्रम के दो बाइक पर सवार अपराधी भागलपुर मोड़ के समीप से ही उसके पीछे लग गए और ओझवलिया नहर पुल से थोड़ा पहले अपराधियों ने जबरन रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। इधर पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घर से 93 हजार रुपए बैंक ले जाने और फिर वापस लाने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment