रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना। पचमहला फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू सिंह सहित अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही कोर्ट से कुर्की-जब्ती का आदेश लेकर उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
अब तक की कार्रवाई:
पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।
मुख्य आरोपी मोनू सिंह अब भी फरार है।
पुलिस ने झारखंड, मुंगेर और लखीसराय में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
पुलिस जल्द ही कोर्ट से कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करने वाली है।
क्या है मामला?
मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले की जांच जारी है।
पुलिस का बयान:
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
(बाइट: बाढ़ एएसपी राकेश कुमार)