तेजस्वी यादव का बड़ा बयान – निशांत कुमार के राजनीति में आने का किया स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार की सियासत में एक नया मोड़ आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर अब बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि निशांत राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर परिवारवाद को लेकर भी कटाक्ष किया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा परिवारवाद के खिलाफ बोलते रहे हैं, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में 80% से अधिक मंत्री परिवारवाद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने निशांत को राजनीति में आकर संघर्ष करने की सलाह दी और खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे राजनीति में आए थे, तब बिना किसी पद के पूरे बिहार का दौरा किया था।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी निशांत कुमार से कई बार मुलाकात हो चुकी है और वे एक सीधे व्यक्ति हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे में उनके बेटे को राजनीति में आना चाहिए।
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच तेजस्वी यादव का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जदयू की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Join us on:

Leave a Comment