गृहस्वामी को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

अज्ञात चोरों ने गैस कटर से मेन गेट को काटा फिर किया प्रवेश
घटना का जल्द उद्भेदन करने का पुलिस ने दिया आश्वासन

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठगांव गांव में गृहस्वामी को घर के अंदर बंधक बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षित भाग निकला। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी शंकर ठाकुर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात गृहस्वामी दोनों पति-पत्नी घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे चोरों ने दरवाजे पर दस्तक दी और गैस कटर से मेन गेट को काटकर अंदर प्रवेश किया। फिर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और गृहस्वामी पति पत्नी जिस कमरे में सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर बंधक बना लिया। फिर बांकी के सभी कमरे में रखे गोदरेज व बक्सा को खोलकर उसमें रखे नकद रुपये व सोने चांदी का जेबरात सहित कीमती कपड़े लेकर मौके से सुरक्षित भाग निकला। गृहस्वामी ने बताया कि नगद सहित तकरीबन पांच लाख रुपए की सामान चोरो ने समेट कर फरार हो गया। घटना की जानकारी हरलाखी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया है कि पुलिस ने बगल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है, साथ ही मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान भी शुरू कर दिया गया है। घटना को जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment