संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय बजट को बताया विकासोन्मुखी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 01 फरवरी 2025: संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय बजट को बिहार के विकास के अनुकूल बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में दशकों से उपेक्षित बिहार के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है।

मंत्री चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सीमित संसाधनों के बावजूद उल्लेखनीय तरक्की की है। यही वजह है कि बिहार विशेष मदद का हकदार बनता है।”

विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार को विशेष सहायता दी है, लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं को यह रास नहीं आ रहा। ये लोग बिहार की मदद को पचा नहीं पा रहे हैं। जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।”

Join us on:

Leave a Comment