रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
नरार के उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के संयुक्त ऐतिहासिक खेल मैदान में दुर्गा क्रिकेट क्लब, नरार द्वारा आयोजित क्रिकेट महासंग्राम के दौरान दरभंगा की टीम ने तीसरी बार शील्ड पर जमाया कब्जा।
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरार उच्च एवं मध्य विद्यालय के खेल मैदान पर दुर्गा क्रिकेट क्लब नरार के द्वारा आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का प्रारंभ मुख्य अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर और बल्लेबाजी करते हुए किया।
मधुबनी जिले के उच्च विद्यालय नरार स्थित ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में दुर्गा क्रिकेट क्लब नरार द्वारा आनंद मोहन सिंह उर्फ कन्हैया एवं दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच का विधिवत रूप से उदघाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मधुबनी दीपेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच का आयोजन मुंगेर और दरभंगा के टीमों के बीच हुआ, जिसमें दरभंगा की टीम विजयी रही।
खिली हुई धूप के बीच दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उप विकास आयुक्त मधुबनी दीपेश कुमार के द्वारा फीता काटकर और बल्लेबाजी कर मैच का विधिवत उदघाटन किया।
उदघाटन मैच मुंगेर और दरभंगा टीमों के बीच खेला गया, मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 17 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना कर अपने विपक्षी टीम के सामने 115 का लक्ष्य रखा। वहीं दरभंगा कि टीम ने जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी 20 वें ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाने कामयाबी हासिल कर ली। इस तरह से दरभंगा कि टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। दरभंगा टीम के नवनीत झा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर अपना-अपने बेहतरीन खेल प्रतीभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन व आनंद देकर खुब बाह बाही लूटने में कामयाब रहा।
टूर्नामेंट के विजेता टीम को विजेता शील्ड कप एवं 31 हजार रुपए के नगद राशी स्वर्गीय ईश्वर नारायण मंडल भूतपूर्व शिक्षक के स्मृति में पत्नी सीता देवी के पुत्र सोमेश रंजन शिक्षक,उप विकास आयुक्त मधुबनी दीपेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, डॉ नीरज सिंह एम बी बी एस आर्थो दरभंगा,दुर्गा क्रिकेट क्लब नरार के आयोजन कर्ता आनंद मोहन सिंह उर्फ कन्हैया जी एवं दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू जी के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के चेक नगद राशी के रूप में दिया गया। जिनके दाता सोमेश रंजन ने अपने तीनों भाइयों सुजीत कुमार, मधुसूदन कुमार, धीरेंद्र कुमार एवं अपने पूज्य पिता स्वर्गीय ईश्वर नारायण मंडल एवं देव तुल्य माता सीता देवी ग्राम-सेलीबेली के द्वारा उप विजेता ट्रॉफी और 31 हजार रुपए नकद राशि दरभंगा टीम को दिया गया।
इस मैच के मीडिया पार्टनर के रूप में मिथिलांचल सिटी न्यूज के संचालक एवं राष्ट्रीय सहारा के अनुमंडल संवाददाता घुरन दास को भी मोमेंटो देकर सम्मानीत किया गया।
बता दें की इस पुरे टूर्नामेंट का प्रसारण भी मिथिलांचल सिटी न्यूज के फेसबुक पेज पर लाइव किया गया है, जिसको आप कभी भी देख सकते हैं।
मैच में अंपायरिंग विवेकानंद झा एवं विजय गुप्ता तथा कमेंटेटर का जिम्मा शंकर मेहता, रंजीत सिंह एवं लाला जी जिम्मेदारी निभा रहे थे। स्कोरर का कार्य राजा सिंह सम्भाल रहे थे।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त मधुबनी दीपेश कुमार ने इस मैच देखने पहुंचे हजारों कि संख्याओं में दर्शकों से खचाखच भरा खेल प्रेमियों एवं इस टूर्नामेंट का आयोजन कर्ता आनंद मोहन सिंह उर्फ कन्हैया जी एवं दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू जी व मंच पर विराजमान स्थानीय सम्मानित समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल कि भावना से खेलने की अपील खिलाड़ियों से किया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल मनोरंजन होता है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है साथ ही खेल हमें अनुशासित होना सीखाता है।
इस मौके पर उद्घघाटन मैच को सम्बोधित करते हुए के इस टी-20 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता आनंद मोहन सिंह उर्फ कन्हैया एवं दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ी का निखाड़ बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं।
वहीं जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि खेल शारिरिक व मानसिक बिकास भी होता हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन गांव में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने मे काफी मदद मिलता हैं।
वहीं मौके पर मौजूद डॉ नीरज सिंह एम बी बी एस, एम एस आर्थो हड्डी जोड़,एवं नस रोग विशेषज्ञ ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन शिखाता हैं। और क्रिकेट में भी युवा वर्ग अपने भविष्य तलाश सकते हैं, यदि सच्ची लग्न और मेहनत से अपने प्रतिभाओं को जगाए, तो निश्चित रूप से ऐसे युवाओं को आज जिला स्तरीय में खेलने का अवसर मिला है, तो कल स्टेट में खेलने का मौका मिला सकता है।
वहीं मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मधुबनी दीपेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, डॉ नीरज सिंह,डॉक्टर राजीव कुमार प्रोफेसर भौतिकी राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी,जितेंद्र कुमार सिंह मुखिया नरार पश्चिमी, धर्मेन्द्र कुमार बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव, बसंत सिंह भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मंगती खजौली, भूतपूर्व सरपंच अमरेंद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह टीटीई, तपेश्वर सिंह, बीरू सिंह,राम विनोद सिंह, राम कलेबर सिंह,नरेंद्र कुँवर, सुशील सुदामा,राम सजीवन सिंह, उमेश सिंह, नागेंद्र सिंह, राम पुकार सिंह, अमित सिंह, सुजीत कुमार सिंह समेत अन्य इस रोमांचक मुकाबले को देखने बीस हजार कि क्षमता वाली ऐतिहासिक खेल मैदान हजारों कि संख्याओं में दर्शकों से खचाखच उपस्थित रहे।




