वित्त मंत्री ने बिहार की पद्मश्री दुलारी देवी द्वारा भेंट की गई सारी पहन कर किया बजट पेश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बजट में एक बार फिर चमकी मिथिला पेंटिंग की कला। वित्त मंत्री ने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर पेश किया बजट, मधुबनी के कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी की कलाकृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान। मधुबनी सहित समस्त मिथिलांचल में खुशी व्याप्त। मिथिला के लिए बहुत गौरव की बात है: दुलारी देवी।

मधुबनी: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में शनिवार को मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर किया गया बजट पेश। पद्मश्री दुलारी देवी के द्वारा मधुबनी पेंटिंग किया हुआ साड़ी, मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी में उन्होंने निर्मला सीतारमण को भेंट किया गया था। निर्मला सीतारमण के मधुबनी दौड़े के समय मिथिला परंपरा के अनुसार बेटी मानकर दिया गया था खोइछा। मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर बजट पेश करने पर, मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों ने खुशी जताई है।

जिस साड़ी को पहन कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट भाषण दे रही थी, वो साड़ी वर्ष 2021 में पदमश्री से सम्मानित बिहार के मधुबनी के राँटी गांव निवासी दुलारी देवी द्वारा भेंट किया गया है। 29 नवम्बर 2024 को जब मधुबनी के दौड़े में वित्त मंत्री मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ पहुंची थी। इसी दौरान इन्हें इंस्टिट्यूट के तरफ से उन्हें यह साड़ी भेंट किया गया था। दुलारी देवी ने कहा कि आज वित्त मंत्री ये साड़ी पहनी है जिससे कलाकारों सहित मिथिलांचल में हर्ष है। दुलारी देवी ने बताया कि ये साड़ी बनाने में करीब एक माह समय लगा था। जिस पर मिथिलांचल की पहचान मछली सहित अन्य आकृति बनाई गई है। इस साड़ी में वित्त मंत्री को बजट पेश करते देख दुलारी देवी को बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उनको लगा कि मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों को इसके द्वारा सम्मान दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपनी खुशी जताई और इसके लिए भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कलाकारों के सम्मान का उचित इनाम है। इससे कलाकारों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को पूरे मिथिला, बिहार और देश की तरफ से धन्यवाद दिया।

मधुबनी जिला का जिला मुख्यालय के राँटी और जितवारपुर गांव को शिल्प गांव के रूप में सरकार ने मान्यता दे रखी है। इस गांव का विकास मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों की उत्कृष्ट पेंटिंग को प्रोत्साहित करने और कलाकारों को आगे बढ़ाने के किया जाता रहा है। इसी के तहत भारत सरकार के द्वारा क्षेत्र में लगातार ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित करने की कार्रवाई जारी है। जिसके साथ कलाकारों को राज्य पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री इत्यादि से सम्मानित किया गया है। जितवारपुर की सीता देवी जगदंबा देवी, राँटी की महासुन्दरी देवी, गोदावरी दत्ता, बउआ देवी और दुलारी देवी सहित कई कलाकारों को मधुबनी पेंटिंग की कला में सिद्धात होने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि विश्व में मिलने वाली मिथिला पेंटिंग की कलाकृतियां मधुबनी जिले में ही मुख्य रूप से बनाई जाती है। इसकी शुरुआत सैकड़ो वर्ष पूर्व मधुबनी जिले में कलाकारों के द्वारा किया गया। जिसके बाद लगातार उत्कृष्टता के कारण इसकी मांग बढ़ने लगी। इसके बाद इसके कलाकारों ने इसे व्यवसाय के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया। इस क्षेत्र हजारों की संख्या में मधुबनी पेंटिंग के कलाकार है और विभिन्न क्षेत्रों में पेंटिंग सीखकर पेंटिंग बनाकर लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वित्त मंत्री द्वारा मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहन कर बजट करने पर मधुबनी पेंटिंग कलाकारों, मिथिलांचल सहित मिथिला चित्रकला संस्थान में खुशी की लहर व्याप्त है।

बाइट– दुलारी देवी, पद्मश्री से सम्मानित मधुबनी पेंटिंग की कलाकार

Join us on:

Leave a Comment