रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मोत्तरा गांव में हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी नवाह संकीर्तन को लेकर विषहरा स्थान ब्रह्मोत्तरा गांव से 351 कन्याओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। ये कलशयात्रा ब्रह्मोत्तरा गांव होते हुए पंडौल बाजार डीहटोल के रास्ते चातुषचरण पोखर यमशम पहुंचा। जहां पवित्र जलाशय का जल कलश में भरने के बाद उगना महादेव मंदिर भवानीपुर के ऐतिहासिक उगना मंदिर का परिक्रमा करते हुए वापस नवाह स्थान पहुंच कर पुरे विधी विधान से कलश स्थापित किया गया।कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने दोनों तरफ खड़े होकर स्वागत किया। कलश यात्रा में मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव, नवाह समीति के सदस्य अनिल राय हरिल,भवन राय,अशोक दास, पप्पू राम,भवन राय, रंजीत, परमेश्वर पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगो ने भाग लिया। नवाह संकीर्तन श्री राम जय राम जय जय राम के मूल मंत्र के साथ दिनांक 19 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 29 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। वही इस आयोजन को लेकर पुरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण व्याप्त है।




