21 जनवरी को सिवान में एनडीए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा -सिग्रीवाल!

SHARE:

प्रमोद।सीवान

सिवान। सिवान में 21 जनवरी को होने वाला एनडीए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उक्त बातें स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार को मोहन बाजार स्थित भाजपा नेता मनीष सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटज दल भाजपा, जदयू, लोजपा,हम, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक के विकास एव योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। सांसद ने कहा कि बिहार में इसी वर्ष विधान सभा चुनाव होने वाला है जिसे लेकर यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है।सांसद ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से एनडीए के सभी घटक दलों को आपस में सहयोग करने तथा केन्द्र एंव राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
बाइट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें