जानिए क्यों चर्चा में है अमनौर से भाजपा विधायक मंटू सिंह पटेल!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार”

पटना।बिहार के उन जनप्रतिनिधियों को अमनौर के भाजपा विधायक मंटू सिंह पटेल से सीखने की जरूरत है जो सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर पूरे बिहार में उत्कृष्ट कम कर रहे हैं। सीतामढ़ी में अपने विधायक मद के वेतन से शाहिद रामफल मंडल के परिजनों के लिए आवास का निर्माण करवा रहे हैं जो 26 जनवरी 2025 को कंप्लीट हो जाएगा वही बिहार के 40 से ज्यादा पटेल संगठनों को एकीकृत करके 19 फरवरी को पटना के मिलर स्कूल में कुर्मी एकता रैली का आयोजन करने जा रहे हैं जो पूरी तरह से गैर राजनीतिक रैली है इस रैली में उर्मी समाज के सभी संगठनों और सभी लोगों को एक साथ एक मंच पर खड़ा करने की कोशिश है बिहार के हर एक जिला मुख्यालय में पटेल छात्रावास बनाने के लिए पहल शुरू हो गई है कई सारे जिलों में छात्रावास बन गया है पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष मंटू सिंह पटेल कहते हैं कि आज के आधुनिक युग में शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है जिसके बल पर आप पूरी दुनिया को जीत सकते हैं समाज में एकीकरण के लिए शिक्षा ही मूल मंत्र है उन्होंने कहा कि बिहार में पटेल समुदाय के लोग सभी क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे हैं पर कई सारी समस्याएं हैं जिनके समाधान के लिए महापंचायत की जरूरत है आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक काल तक उर्मी समुदाय प्रदेश और प्रदेश के नवनिर्माण में एकजुट होता आया है मिलर स्कूल में कुर्मी एकता रैली किसी खास विचारधारा या पॉलीटिकल पार्टी को नफा नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बुलाई गई है बल्कि कुर्मी समाज को एकजुट करने के लिए बुलाई गई है जिसमें पूरे बिहार से लोग आ रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें