लालू परिवार से मुलाक़ात के बाद हाजीपुर पहुँचे पशुपति पारस का एनडीए पर प्रहार!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

पशुपति कुमार पारस का हाजीपुर में छलका दर्द लालू परिवार से मुलाकात के बाद पहुंचे थे हाजीपुर एनडीए ने दलित का पार्टी समझकर लोकसभा में नहीं दिया टिकट

वैशाली के महुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जहां पर उनका दर्द छलक पड़ा पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए से अलग हो गई है और लगातार लालू परिवार से पशुपति कुमार पारस की नजदीकी बढ़ती जा रही है। लालू परिवार से मुलाकात करने के बाद रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वैशाली जिले के महुआ पहुंचे थे जहां पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दर्द छलक पड़ा पास ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय दलित का पार्टी समझकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी टिकट नहीं दिया गया हमने तब भी एनडीए के साथ खड़े रहे लेकिन NDA ने हमारे साथ विश्वास घात किया है बता दे की पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश कुमार पासवान कि भी अब राजनीतिक में एंट्री हो गई है और पुत्र यश कुमार पासवान के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने महुआ पहुंचे थे जहां पर यश कुमार पासवान एवं प्रिंस राज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। पारस ने कहा है कि हमारी पार्टी कि गठबंधन के साथ अपना गठबंधन करेगी यह बात हम अप्रैल महीने में बताएंगे हम गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन इस बात की जानकारी हम अप्रैल महीने में राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक के बाद घोषणा करेंगे लालू प्रसाद के परिवार से मुलाकात करने के सवाल पर पशुपति कुमार पारस ने कहा है। कि राज्य की बात है और इसे हर जगह नहीं कहा जा सकता है राज की बात राज रहने दिया जाए लेकिन राजनीतिक गलियां में चर्चा है की पशुपति कुमार पारस और लालू परिवार के बीच लगभग सब कुछ फाइनल हो गया है। और सिर्फ घोषणा ही बचा हुआ है प्रिंस पासवान ने कहा समय आने पर घोषणा कर देंगे अभी कुछ भी आप नहीं बताएंगे हमारा परिवार का लालू जी के परिवार से एक अच्छा संबंध रहा है। पारिवारिक संबंध रहा है हम लोग वह लोग से बातचीत होती रहती है यह कोई बड़ी बातें नहीं है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें