सुपौल :-परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2025 अंतर्गत आज रोको-टोको अभियान चलाया गया!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल द्वारा सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2025 अंतर्गत आज रोको-टोको अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत हेल्मेट/सीट बेल्ट न लगाए हुए लोगों को गुलाब का फूल देकर हेल्मेट एवं सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
इसके साथ ही जो लोग हेल्मेट लगाकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे थे उनको चॉकलेट दे कर हमेशा नियमों के पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, सुश्री बसुन्धरा प्रियदर्शिनी, मोटर यान निरीक्षक, समिता कुमारी, प्रदीप कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, सुश्री निशा कुमारी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन हेतु आमजनों को जागरुक किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें