रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले की सीमा से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाह्य सीमा चौकी जानकीनगर के नजदीकी गांव लठौवा में उच्च विद्यालय लठौवा के प्रांगण में गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , इस शिविर में 48 वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा जानकीनगर, लठौवा एवं आस- पास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा निशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 81 स्थानीय लोगो ने भाग लिया जिसमे पुरुष – 28, महिलाये -37, एवं बच्चे- 16 लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा, सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने एवं अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।




