वैशाली- बेलगाम हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर के निकट अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफसर तफरी मच गई। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाघ मूसा गांव निवासी स्वर्गीय रामजीवन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था लाइट ठीक अपने घर वापस लौट रहा था। तभी हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवे ने कुचल दिया जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भिड इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहरा मच गया है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें