रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से फीडर बैलेंसिंग डेयरी, फुलवारीशरीफ में रविवार को ‘दही खाओ – इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखी प्रतियोगिता में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया।
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, प्रतिभागियों को तीन मिनट में अधिकतम मात्रा में दही खाने की चुनौती दी गई। जो प्रतिभागी सबसे ज्यादा दही खा सके, उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया।
पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों में खाने-पीने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।




