रिपोर्ट- अमित कुमार!
-दिल्ली में चिराग पासवान ने BPSC विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दिया । चिराग पासवान ने अपने स्टैंड को लेकर कहा कि-‘ मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से छात्रों के साथ हैं । मैं मानता हूं कि कहीं ना कहीं इस परीक्षा में धांधली हुई है ।कुछ तो अनियमितता बरती गयी जिसके कारण रीएग्जाम की नौबत आ गयी । चिराग ने कहा कि मामला तब और गंभीर होता है जब आप एक ही परीक्षा को दो बार कराते हैं । दूसरी बार परीक्षा केवल कुछ ही बच्चों के लिए कराते हैं । ये उस सेंटर का रीएग्जाम था जिसके बच्चों को बाद में 22 सेंटरों पर बैठाकर एग्जाम लिया गया। यानी 22 सेंटरों में गड़बड़ी हुई थी । ऐसे में BPSC की जिम्मेदारी बनती है कि सभी बच्चों के पास बराबर मौके हों । किसी को एडवांटेज नहीं मिले इसलिए पूरी परीक्षा को फिर से करानी चाहिए ।
बाईट:—चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री




