जहानाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा का रोष पूर्ण प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वाधान में रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए किसानों का महा जुटान किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार किसानों के जमीन को औने-पौणे भाव में हड़प कर पूंजी पतियों के हाथ सौंप रही है। इससे किसानों में आक्रोश है अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। महा जूटान स्थल पर बैठे किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया ।उल्टे अडानी अंबानी जैसे कॉर्पोरेट घराना के हाथों किसनो का खेती हथियाकर किसान को गुलाम बनाना चाह रही है ।बिहार में नीतीश बीजेपी की डबल इंजन की सरकार 20 साल से विकास के नाम पर लूटने का काम किया है। दबंग लोग जमीन हड़प रहे हैं। माफिया नौकरशाह और कॉर्पोरेट घराना जमीन हडपने में जुटा हुआ है। इस मौके पर माले के घोसी विधानसभा के विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि किसानों के जमीन हथियाकर सरकार औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर रही है और पूंजी पतियों के हाथ देने की तैयारी कर रही है। इसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने मांग किया जमीन सर्वे एवं दाखिल खारिज में व्याप्त धांधली पर रोक लगाई जाए ।पैक्सों में व्याप्त अनियमितता मनमानी एवं कमीशन खोरी पर रोक लगाया लगाई जाए। माधोपुर ब्रांच नहर का निर्माण कार्य पूरा कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का गारंटी देना चाहिए तथा डहरपुर पैईन का उड़ाही एवं जल जमाव से लोगों को निजात दिलाने की आवश्यकता है। विधायक रामबली सिंह यादव ने साफ तौर पर कहा कि सरकार अगर हमारी 20 सूत्री मांगों को नहीं मानती है तो आगामी 9 मार्च को पटना के में जो बदलो बिहार महजुटान कार्यक्रम है उसके माध्यम से सरकार को गाड़ी से उखाड़ फेंकने का संकल्प हम लोग लेंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें