रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
महनार स्टेशन पर तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने पंहुची महिला,डायल 112 टीम की सतर्कता ने बचाई महिला और बच्चों की जान– वैशाली जिले के महनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही महिला एवं बच्चों को महनार थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त डायल 112 की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। इस संबंध में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे दी जानकारी में थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि महनार रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी।सूचना के बाद मौके पर पंहुची थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त डायल 112 की टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।बताया गया कि महिला जंदाहा थाना क्षेत्र के चखुरदी गांव निवासी है जो , पारिवारिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने पंहुची थी जिसे डायल 112 की टीम ने सुरक्षित बचाकर घर तक पंहुचा दिया।दूसरी ओर डायल 112 टीम की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने चार मासूम जिंदगियों को बचा लिया और यह साबित किया कि ऐसी आपातकालीन सेवाएं लोगों की सुरक्षा के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। वही स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की।




