भोजपुर में अज्ञात नवजात शिशु का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव अंडा फार्म के पूरब साइड स्थित सड़क किनारे चार्ट से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव अंडा फार्म के पूरब साइड स्थित सड़क किनारे चार्ट से शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात पांच दिन के नवजात बालक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में मृत नवजात बालक के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद वहां के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव पहचान करने एवं मामले की छानबीन ने जुट गई है। जबकि नवजात बालक के शव को किसने और क्यों फेंका। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृत नवजात बालक की मौत लोकलाज के कारण अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे फेक जाने के पर मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। वही खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कोईलवर स्टेशन के बीच अप लाइन पर गुरुवार की देर रात घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कोईलवर स्टेशन के बीच अप लाइन पर गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने एवं शव क्षत-विक्षत हो जाने कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे किसान को मारी टक्कर, मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी स्व.लल्लू सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे। इधर मृतक के भतीजे अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह वह खेत में काम करने गए थे। दो घंटे बाद करीब आठ बजे कब वह खेत से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना बनाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में मां असबाबो कुंअर,पत्नी गुड़िया देवी व एक पुत्र सागर एवं एक पुत्र निधि है। घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां असबाबो कुंअर,पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
[

जो नहीं सुनेगा, उसको उठाकर फेंक देंगे.
तरारी के भाजपा विधायक का अधिकारियों को धमकाने वाला वीडियो हो रहा वायरल

आरा/तरारी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा विधायक विशाल प्रशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कथित तौर पर वे अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं. उक्त वायरल वीडियो दो दिन पूर्व तरारी में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है. भाजपा विधायक विशाल प्रशांत तरारी के पूर्व में विधायक रहे सुनील पांडेय के पुत्र हैं.
उक्त वीडियो में कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन के दौरान तरारी के भाजपा विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ ऐसा कोई अधिकारी यहां है जो हमारी न सुने, हम धरना प्रदर्शन करने वाले नहीं हैं. उठा के फेक देंगे यहां से. उक्त वीडियो को विधायक विशाल प्रशांत के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है. हालाकि उक्त अकाउंट को कौन हैंडल करता है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. इधर भाजपा विधायक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक के इस बयान को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. इधर विधायक विशाल प्रशांत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोधियों द्वारा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें