पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के समीप एक मछली से भरे तालाब में असमाजित तत्वों द्वारा जहर डाल दिया गया जिसके कारण 15हजार मछलियों मर गई जिससे मछली पालन कर रहे व्यक्ति का लाखों रूपये का नुकसान हो गया बताया जाता है कि धनगवां निवासी मुन्ना जी जाफरगंज के समीप एक 10 कट्ठे जमीन में तालाब बनाकर मछली पालन करते थे लेकिन जब वह आज तालाब पर पहुंचे तो देखा कि तालाब में पानी के ऊपर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई है,जिसके बाद गांव के लोगों के सहयोग से मछलियों को तालाब से निकाल कर दफनाया गया उन्होंने ने बताया कि गांव के आस पास तीन तालाब में वह मछली पालकर रोजगार करते थे लेकिन किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा एक तालाब में जहर डाल दिया गया उन्होंने बताया कि इस तालाब में 15 हजार मछलियां का जीरा डाला गया था सभी मछलियां अब बाजार में बिकने के लिए तैयार हो चुकी थी लेकिन किसी ने आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए इस तालाब में जहर डाल दिया जिससे करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
Byte – मुन्ना कुमार, मछली पालक
रामजी पासवान,केयर टेकर




