पंकज कुमार जहानाबाद ।
विकास बने छात्र जदयू जिलाध्यक्ष।
जदयू ने अपने छात्र संगठन को विस्तार करते हुए जहानाबाद में विकास शर्मा को छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जदयू कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने नवमनोनित छात्र जिलाध्यक्ष श्री शर्मा को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि छात्र जिलाध्यक्ष काफी ऊर्जावान एवं मेहनती हैं, इनके नेतृत्व में जहानाबाद में छात्र संगठन काफी मजबूत होगा और आने वाले दिनों में जहानाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ के चुनाव में जदयू जीत हासिल करेगा।
इनके मनोनयन पर जिला उपाध्यक्ष प्रो० सुशील कुमार सिन्हा,राजेश कुमार उर्फ राजू पटेल,जूदागी माँझी, सुनील पांडेय, मधेश्वर यादव,पंकज कुमार राकेश,प्रवक्ता अभिजीत आनंद, प्रेम कुमार पप्पू,रणधीर पटेल, विनय विद्यार्थी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।
उपरोक्त बातों की जानकारी जिला प्रवक्ता अभिजीत आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।




