आयुष कुमार शर्मा पुरुष शतरंज और राजनंदिनी महिला शतरंज की विजेता बनीं

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

दिनांक 8 और 9जनवरी 2025 को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रणविजय कुमार, कुलसचिव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा थे। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शतरंज खिलाड़ियों से स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होने की बात कही। इसके साथ ही विजेताओं को शुभकामनाएं दीं कि विश्व में अपना नाम रौशन करें। एम.एम.महिला कॉलेज, आरा की प्रधानाचार्या प्रोफेसर मीना कुमारी ने मुख्य अतिथि के साथ ही सभी आगंतुक एवं और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रोफेसर मीना कुमारी ने कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार की भाषण कला की तारीफ की। मुख्य अतिथि का स्वागत बूके,मेमैंटो और शॉल देकर किया। अंजू कुमारी पीटीआई ने प्रधानाचार्या का स्वागत बूके और मेमैंटो देकर किया।
पुरुष शतरंज में आयुष कुमार शर्मा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान प्राप्त किया एसपी जैन कॉलेज के शुभम सिंह ने, तृतीय स्थान पर रहे जगजीवन कॉलेज के विष्णु शंकर ओझा, चतुर्थ स्थान पर महाराजा कॉलेज के समरेश कुमार, अतुल कुमार एच डी जैन कॉलेज के पांचवी स्थान पर और छठे स्थान प्राप्त किया जगजीवन कॉलेज के कुमार वैभव ने।
महिला शतरंज में राजनंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर रही दीपिका तृतीय स्थान रितिक और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अदिति ने। सभी लड़कियां म महिला कॉलेज से थीं।
कुलसचिव एवं प्रधानाचार्या ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोफेसर रणविजय कुमार ने प्रधानाचार्या प्रोफेसर मीना कुमारी और अंजू कुमारी पीटीआई की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दिया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।
प्रोफेसर राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुधा निकेतन रंजनी, डॉ अमरेश, डॉ रजनी नारसरिया, डॉ सूमैला, डॉ राजबाला, डॉ रश्मि, जगजीवन कॉलेज से संजय कुमार,विश्वविद्यालय के पीटीआई यशवंत सिंह,कन्हैया सिंह, पवन , मोहम्मद सैफ, बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, वेद प्रकाश के साथ ही पत्रकार दिनेश कुमार, दीनानाथ मिश्रा को मेमैंटो देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राजीव कुमार ने किया।

Join us on:

Leave a Comment