अधिकारीयों के आश्वासन के बाद भूमिहिनो ने प्रगति यात्रा में होने वाला प्रदर्शन लिया वापस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

एस डी ओ एवं डी एस पी से संयुक्त वार्ता तथा डी एम व एस पी से मोवाईल पर संतोषजनक आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में प्रदर्शन कार्यक्रम को भूमिहीनों ने लिया वापस

कोरहिया गांव में भूमिहीन महादलित परिवारों के बिच सी ओ कुमारी सुजाता ने पहुंच कर पॉलिथिन के साथ जल्द ही जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया

मधुबनी जिले के जयनगर- कोरहिया कमला तटबंधों के किनारे बसे सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने से पहले बसाने की मांग को मुख्यमंत्री के खजौली प्रखंड के सुक्की में आयोजित होने वाली प्रगति यात्रा में भूमिहीनों द्वारा होने वाली प्रदर्शन अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार जयनगर व अंचलाधिकारी जयनगर कुमारी सुजाता से संयुक्त वार्ता तथा जिलाधिकारी मधुबनी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार से मोवाईल पर भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह से संतोषजनक आश्वासन के बाद होने वाली प्रदर्शन को वापस ले लिया गया।
ज्ञात हो कि उपरोक्त अधिकारियों से संयुक्त वार्ता के बाद अंचलाधिकारी कुमारी सुजाता एवं थाना जयनगर के एस आई अनुपंम कुमारी कोरहिया गांव पहुंच कर सैकड़ों महादलित भूमिहीन परिवारों को आश्वासन दिए और सभी पीड़ित परिवारों को पॉलिथिन मुहैया कराने कि आदेश दिया गया।
वार्ता के समय सी आई अजय मंडल, हल्का कर्मचारी रौशन कुमार, नरेश ठाकुर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स सचिव पवन कुमार यादव, शौकत अली, रामू पासवान, अनिता देवी, फूल कुमारी देवी, इंदु देवी, राजेश्वर महरा, गुरूदयाल राम, रामहृदय यादव, तेतर राम, रामभरोस यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment