जमुई-बच्चू यादव हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी सहित एक हत्यारे को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

-जमुई मोहनपुर थाना क्षेत्र के पटेशनाथ रोड जंगल में बच्चू यादव की गोलीमार हत्या मामले का एसपी मदन कुमार आनंद ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फेंस करते हुए उसकी पत्नी सहित एक हत्यारे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी बच्चू यादव की हत्या जमीन तड़पने की नीयत से उसकी पत्नी सरिता देवी अपने प्रेमी और उसके चार दोस्त दीपक सहित अन्य के साथ मिलकर गोली मारकर 22 नवंबर 2024 को हत्या कर दी थी। उसी मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल सहित तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कुछ संदिग्ध को चिन्हित कर अनुसंधान की शुरुआत की। जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक बच्चू यादव की पत्नी सरिता देवी उसके प्रेमी तथा तीन उसके दोस्त दीपक और अन्य के द्वारा मिलकर पहले 22 नवंबर 2024 को बच्चू यादव को बुलाया गया और एक कार में बैठाकर उसे मोहनपुर थाना क्षेत्र के पटेशनाथ जंगल ले जाया गया। वहीं रास्ते में उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

बाईट- 01 मदन कुमार आनंद एसपी जमुई।

वाइट -02 सरिता आरोपी पत्नी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें