छत्तीसगढ़ के पत्रकार, मुकेश चन्द्राकर की हत्या प्रजातंत्र के लिए घातक! पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करे सरकार!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने केंद्र सरकार से शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाया

पटना। छत्तीसगढ़ बीजापुर राजनांदगांव के जांबाज़ पत्रकार, मुकेश चन्द्राकर के जघन्य हत्या के विरोध में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने आवाज उठाया।
सनद रहे कि एक सप्ताह पूर्व चनद्राकर ने ठिकेदारो के ख़िलाफ़ और उनके कारनामों का समाचारपत्र में भाण्डाफोड किया था, उसपर प्रशासनिक तौर पर कार्रवाई भी शुरू हो गया था, जिससे बौखलाहट में अपराधियों ने एक जनवरी को ही अपहरण कर नजरबंद रखा था। काफी प्रताड़ित किया और हैप्पी टैक में बन्द रखा। बाद में कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर जघन्य हत्या कर दी।
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष,अनमोल कुमार, प्रधान महासचिव,रविशंकर शर्मा, महासचिव,राजकिशोर सिंह, सचिव,भोला प्रसाद और अवधेश कुमार शर्मा ने केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार से हत्यारों की अभिलम्ब गिरफ्तारी, आहत परिजनों को दस लाख मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment