बेगूसराय- जिला स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर, 12 जनवरी को पदयात्रा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय जिला को 1972 में मुंगेर जिला से अलग कर जिला बनाया गया था उसे समय बेगूसराय में विकास प्रबल रूप से नहीं था अब बेगूसराय जिले के अंदर काफी बदलाव हुआ है बिहार में उद्योगिक क्षेत्र में बेगूसराय की नाम सबसे पहले आता है। जहां बरौनी रिफायनरी, बरौनी थर्मल पावर, सुधा डेयरी समेत कई उद्योग धंधा यहां चल रहा है। जिससे बेगूसराय की काफी विकास हुआ है। अब इन दोनों बेगूसराय जिले को प्रमंडल बनाने को लेकर एक कमेटी बनाई गई है जिस कमेटी की बैठक रविवार को किया गया है जिसमें जिले के डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षाविद, कानूनविद, समेत जिले के कई बुद्धिजीवी नागरिक ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया की 12 जनवरी को पदयात्रा निकाला जाएगा यह पदयात्रा शहर के जीडी कॉलेज से निकलकर गांधी मैदान में एक सभा में तब्दील हो जाएगा जहां बेगूसराय जिले को प्रमंडल बनाने को लेकर आगे की रणनीति तय किया जाएगा ताकि बेगूसराय जिला प्रमंडल बन सके। दरअसल शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में प्रमंडल बनाओ संघर्ष समिति की एक बैठक की गई थी जिसका अध्यक्षता दिलीप सिन्हा कर रहे थे। बैठक में उपमेयर अनिता राय,पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, पूर्व उपमुख्य पार्षद जवाहरलाल भारद्वाज, निशा कुमारी, विग कमांडर रंजीत कुमार, अगम कुमार, जयराम दास, डॉक्टर जितेंद्र, कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार टुल्लू, समेत शहर के दर्जनों बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित थे 12 जनवरी के होने वाले पदयात्रा में जिले के पंचायत के जनप्रतिनिधि,विधायक,सांसद हिस्सा लेंगे इसके अलावे खगड़िया जिला के कुछ विधायक, विधान पार्षद भी पदयात्रा में शामिल होने की संभावना बताया जा रहा है। नेहा कुमारी की खास रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment