मोकामा बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, कूद कर भागा चालक,पुलिस ने पाया काबू!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– मोकामा बेगूसराय फोरलेन पर 18 चक्का चलती ट्रक में आग लग गई,हाथिदह थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार डीजल लीकेज के कारण चलती 18 चक्का ट्रक में चिंगारी भड़की और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया! पुलिस को ज्योंही सूचना मिली, हाथीदह थाने की टीम दमकल लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया! गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूद कर जान बचा लिया!
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया की ट्रक अरवल से बालू लेकर बेगूसराय जा रही थी, इसी दौरान आउंटा गोलम्बर से सिक्स लेन सेतु के बीच डीजल लीक होने से ट्रक में आग लग गई, लेकिन चालक ने समझदारी दिखाई और ट्रक को किनारे खड़ा कर उतर भागा, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली ,तुरंत दमकल के साथ पहुँची हाथीदह थाना की टीम ने आग पर काबू पा लिया!

Join us on: