देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 03 दिसंबर 2024: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

राजेन्द्र चौक से दोनों नेता राजेन्द्र घाट स्थित समाधि स्थल पहुंचे और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ और राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार समेत कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया।

Join us on:

Leave a Comment