:- रवि शंकर अमित!
गुरुवार 28 नवंबर को मोकामा के इन क्षेत्रों में दिन के 11 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित! दरअसल इस दौरान विंटर मेंटेनेंस के चलते विभिन्न जगहों पर विद्युत कर्मी आधिकारिक देख रेख में मैंटेनेंस कार्य को पूर्ण किया जाएगा!
विंटर मैंटेनेंस पहले ही इसलिए पूर्ण किया जा रहा है ताकी सर्दी के मौसम में ईलाके में हाथीदह विद्युत उपकेंद्र से निर्बाध आपूर्ति जारी रखा जा सके! उक्त बातें हाथीदह विद्युत उपकेंद्र में तैनात कनीय विद्युत अभियंता तरुण कुमार ने कहीं! उन्होंने कहा की गुरुवार 28 नवंबर को को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक पंचमहला, मोकामाघाट औटा, दरियापुर, हाथीदह, मरांची दोनों पंचायत, मालपुर, नौरंगा जलालपुर के साथ ही लखीसराय के बड़हिया नगर परिषद में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, पुनः 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने सकेंगे! अतः पानी का पर्याप्त स्टोरेज से लेकर अन्य आवश्यक कार्य पहले ही कर लेने की अपील की जाती है!




