वैक्सीनेशन कैंप पर लोगो का हंगामा, जान बचाकर भागे स्वास्थ्यकर्मी!

SHARE:

रिपोर्ट:अविनाश कुमार

सीतामढ़ी। जहां देश मे कोरोना ने एक बार फिर अपना पैर पसारना सुरु कर दिया है। तो वही बिहार के सीतामढ़ी जिले में वैक्सीन की कमी को लेकर लोगो मे आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताजा मामला जिले के रीगा प्रखंड के है। जहां कोरोना टीका को लेकर मेडिकल टीम और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई है। रीगा मिल चौक स्थित किसान भवन में बने वैक्सीनेशन केंद्र में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों भी भीड़ उपस्थित थी। वही वैक्सीनेशन टीम के देर से पहुँचने के कारण और पहले वैक्सीनेशन की होर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। और लोग आक्रोशित हो उठे और टीका केंद्र के सामानों को फेकने लगे और एएनएम, जीएनएम, डाटा ऑपरेटर के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जहां से किसी तरह भाग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान बचाई। इधर उक्त वैक्सीनेशन कैप को विभाग द्वारा आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment