स्कूल ने नौ सौ बच्चों का 95 लाख की राशि विभिन्न तरह की फीस माफ कर किया मिसाल पेश!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में कोरोना महामारी लेकर बिहार सरकार गंभीर है और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों और अभिभावकों के हित में कई अहम निर्देश प्राइवेट शिक्षण संस्थान के लिए जारी किए हैं। बिहार सरकार के निर्देश और गाइडलाइन को बखूबी पालन करते हुए मिसाल पेश कर रहे हैं बेगूसराय के लोहिया नगर ओपी क्षेत्र स्थित रीभर वैली स्कूल जहां कोरोना महामारी बीमारी से जूझ रहे लोगों को आर्थिक मदद के साथ-साथ राहत सामग्री दे रहे हैं इसके साथ-साथ बाढ़ राहत शिविर लगाकर लोगों को मदद कर रहे हैं । इसी कड़ी में रीभर वैली स्कूल के चेयरमैन आरएन सिंह ने अपने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और उसके अभिभावक हित में देखते हुए कोरोना काल की मार झेल रहे 900 सौ बच्चों के बीच में विभिन्न तरह का फीस एक बच्चे पर 7250 रुपया से 23400 रुपया तक फीस माफ कर मिसाल पेश कर रहे हैं। रीभर वैली स्कूल के चेयरमैन आरएन सिंह ने बताया कि नौ सौ बच्चों के बीच विभिन्न तरह से फीस माफ किया गया है जिसका कुल राशि करीब 95 लाख रुपया है । फीस माफ होने से बच्चे और बच्चों के अभिभावक में काफी खुशी देखी जा रही है।
हमारे संवाददाता प्रशांत कुमार ने रीभर वैली स्कूल पहुंचकर स्कूल के चेयरमैन आरएन सिंह से बात की

फीस माफ होने के बाद स्कूल में पढ़ रहे छात्र और अभिभावक ने भी खुशी का इजहार हमारे संवाददाता के साथ साझा की

Join us on:

Leave a Comment