बंद पड़े घर से भीषण चोरी, नगदी समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर !

SHARE:

सोनी पाण्डेय

मामला हाई प्रोफ़ाइल होने के कारण पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

दरभंगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम के दास की ससुराल से लाखों की चोरी होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बरहेता रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता एवं प्रधान सचिव के ससुर सुधीर कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आठ अलमारी तोड़ कर नगदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं।

जैसे ही इसकी खबर पुलिस महकमा में पहुंची हड़कंप मच गया है। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बरहेता रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता एवं प्रधान सचिव के ससुर सुधीर कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया । खोजी कुत्ता घटना स्थल से लेकर बाहरी क्षेत्र तक कई राउंड चक्कर लगाया । बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। इधर, गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व घर के सभी लोग पटना गए थे। वापस होने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर आठ आलमीरा टूटा हुआ मिला। उन्होंने बताया है कि चोरों ने उनके घर से 60 हजार रुपये नकदी, दो हाइटेक टीवी, सहित लाखों के जेवरात, कई बनारसी साड़ी, दस महंगे कंबल आदि उड़ा ले गए हैं। हालांकि, घर से और क्या-क्या चोरी हुई है इसका वे आकलन करने में जुटे हैं।

Join us on:

Leave a Comment