धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर मे बिहार के इंटर विद्यालयों व कॉलेजों में इन दिनों इंटरमीडिएट में दाखिला के लिए आवेदन फॉर्म भरा जा रहा है। इंटरमीडिएट में दाखिला के लिए इस बार छात्र छात्राओं को कम समय मिला है। जिसको लेकर कॉलेजों में छात्र छात्राओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में भागलपुर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय में छात्राओं की काफी भीड़ देखी जा रही है, और कई दफे हंगामा भी हो जा रहा है।
दरअसल आज सैकड़ों की संख्या में छात्राएं आवेदन के लिए कॉलेज पहुंची लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण आवेदन प्रक्रिया काफी धीमा चल रहा था। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर रमन सिन्हा ने कहा कि कॉलेजों को बीएसईबी ने दलाल बना कर रखा है। हमारे पास कर्मचारियों की कमी है। जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया में समय लग रहा है। हमने कर्मचारियों की मांग की थी कर्मचारी हमें नहीं मिल रहे हैं और फॉर्म भरने का भी दो दिनों का ही समय है।
वही वहा मौजूद छात्राओं ने अपने दर्द को वाया किया उसने बताया की यहा सुबह से ही कभी इधर तो कभी उधर जा जा कर परेशान हो गयी हू कोई भी कुछ बताने को तैयार नही है वही वहा मौजूद परिजन का हाल बुरा दिखा वो कॉलेज के गेट पे बेबस और लाचार अवस्था मे अपने बच्चियों का इंतजार करते दिखे|




