:- रतन कुमार

जनता पूछ रही है हुजूर, क्या हुआ तेरा वादा।
बाढ़ पीड़ितों के बीच अब पड़े खाने को लाले।
कटिहार में गंगा – कोसी और महानंदा ने तबाही मचा रखा है, जिले के लगभग आठ पंचायत बाढ़ की चपेट में है और लाखों की आबादी प्रभावित है, बाढ़ पीड़ित – विस्थापित पीड़ित लोग ऊँचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं, प्लास्टिक की झुग्गी बनाकर पीड़ित किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे हैं, सरकारी इंतजाम नाकाफी है, ऐसे में कई जगहों पर इन पीड़ितों को गैर सरकारी लोग मदद कर रहे हैं,
ऐसा ही मामला कटिहार जिला के कुर्सेला प्रखंड में देखने को मिला है, कुर्सेला रेलवे के माल गोदाम केम्पस में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित और विस्थापित लोग अपने परिवार के साथ प्लास्टिक का झुग्गी बनाकर किसी तरह रह रहे हैं..जी रहे हैं, इन सभी विस्थापित और बाढ़ पीड़ितों के लिए माँ दुर्गा पूजा समिति ने मदद करने का बीड़ा उठाया है, हर दिन सैकड़ो सूखा राशन चूड़ा – दालमोट – मुढ़ी का पैकेट तैयार किया जा रहा है और गाड़ी से – ट्रेक्टर से इन राशन को ले जाकर पीड़ितों के बीच बांटा जा रहा है, लेकिन यह सूखा राशन भी हर किसी को नहीं मिल पा रहा है..और जानते हैं..सभी को राशन नहीं मिल पाने की वजह क्या है..कारण है..बेचैनी – भूख और पहले हमको तो पहले हमको राशन लेने की होड़.., इन पीड़ितों को सरकारी मदद तो मिल रही है लेकिन वो काफी नहीं है, क्योकि इनका कहना है कि सरकारी खाना खिचड़ी तो बनता है लेकिन दोनों वक्त नहीं और हर दिन खिचड़ी नहीं खा सकते हैं, वहां भी खाने के लिए भीड़ होती है और खाने की व्यवस्था सही नहीं है,
ऐसे में पूजा समिति के द्वारा बांटे जा रहे सूखा राशन को लेने के लिए भी मारामारी हो रही है, बच्चे बिस्किट लेने के लिए मारामारी कर रहे हैं तो झुग्गी में जा जा कर वितरण किये जा रहे राशन के लिए पीड़ित मारामारी कर रहे हैं, ऐसे में राशन के गाड़ी के पास भी इन पीड़ितों के भीड़ को देख कर किस तरह महिला – पुरुष सभी अपने हाथ को ऊपर उठाकर राशन के पॉलीथिन को मांग रहे हैं, आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितने लाचार – भूखे और बेबस हैं, इतना ही नहीं भीड़ में जब हाथों हाथ राशन का पॉलीथिन नहीं मिल पा रहा है तो ये सभी पीड़ित अपना अपना गमछा को गाड़ी में फेंक दे रहे हैं और गाड़ी में राशन को गमछे में लपेट कर वापस पीड़ितों को दिया जा रहा है,
ऐसे में सबसे जरूरी है सरकार के मुकम्मल व्यवस्था की जो इनसभी बेघरों को कम से कम दो वक्त अच्छे से पेट भर दे।




