रोइंग क्लब शहर की पहचान है तो मोती झील शान है: डीएम

SHARE:

अरविन्द कुमार

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार में रोइंग क्लब ,विकास से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं समाजसेवी संगठनों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोइंग क्लब ,मोतिहारी शहर की पहचान है ।
मोतीझील ,मोतिहारी की शान है ।

उन्होंने कहा कि मोतीझील को सुंदर रखना ही मुख्य उद्देश्य है । रोइंग क्लब भवन को पुनर्जीवित किया गया है ।

जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मोती झील के विकास में आप सभी जिलेवासियों का सहयोग अपेक्षित है ।निजी स्वार्थ को छोड़ें , परमार्थ का साथ दें।

कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मोती झील का सुंदरीकरण कार्य में प्रगति लाएं।

कार्यपालक पदाधिकारी , नगर निगम ,मोतिहारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मोतीझील एवं रोइंग क्लब की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

मोती झील की उपयोगिता को बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।साथ ही म्यूजिकल फव्वारा ,वाटर बाइक आदि की उपलब्धता रहेगी ।

रोइंग क्लब में स्विमिंग पूल, रेलिंग ,शौचालय निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था ,इंडोर गेम ,रेस्टोरेंट् आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी ।

जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स में 10 पुरुष एवं 10 महिला खिलाड़ियों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि असहाय एवं गरीब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ।

मोतीझील के किनारे फुटपाथ की व्यवस्था की जाएगी ।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा ।

मोती झील के उत्थान के लिए संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपने सुझाव व्यक्त किए ।

इस अवसर पर माननीय नगर निगम, महापौर ,मोतिहारी,अपर समाहर्ता ,जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी संबंधित समाजसेवी संस्था के सदस्य गण आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment