पंचायती राज मंत्री ने पंचायत सरकार भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा : पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित पंचायत सरकार भवन वर्चुअल उद्घाटन पटना से किया । इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिसुआ विधायक नीतू सिंह उपस्थित रही। पंचायती राज पदाधिकारी अनु कुमारी, पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरव कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मिरतुजय कुमार ,अंचल अधिकारी रोहित कुमार एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मी इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे । पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन के बाद एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिसुआ विधायक नीतू कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र का विकास जो रुका हुआ था, उसको गति देने का अब समय आ गया है । हम क्षेत्र का अच्छे से विकास कर सकें ।इस समारोह में कई पंचायतो के मुखिया एवं प्रखंड से कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

Join us on:

Leave a Comment