दो करोड़ रुपए मूल्य का गांजा कंटेनर से बरामद, चालक फरार, खलासी गिरफ्तार!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया। जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।11 क्विंटल गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गया जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार संघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एक्साइज कांस्टेबल, होमेगार्ड तथा सेफ के द्वारा जांच के क्रम में एक कंटेनर हरियाणा नंबर 38W HR 7582 से 11क्विंटल गांजा बरामद किया गया। हालांकि इस दौरान चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा,पर मौके से एक खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजा ड्राइवर सीट के पीछे बॉक्स में ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि यह गांजा कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा था। कड़ी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment