धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मंसूरी टोला में मोहम्मद सलीम के पुत्र अब्दुल वक्कार उम्र 20 वर्ष को अपराधी ने अपना वर्चस्व जमाने के लिए छुरी मार कर घायल कर दिया| आपको बताते चलें की मोहम्मद नदीम पिता तेतर शाहजंगी निवासी है कुछ दिन पूर्व शाहजंगी पंचायत के मुखिया पुत्र तौसीफ के साथ गाड़ी चेकिंग अभियान के दौरान अपने आप को डीएम का चालक बताते हुए पुलिस जवान को थप्पड़ मार दिया था उसी दौरान पुलिस को चकमा देकर मनचले अपराधी मोहम्मद नदीम पिता तेतर फरार हो गया था| वही आज क्षेत्र में वर्चस्व जमाने के लिए युवक अब्दुल वक्कार को छोरी मार कर घायल कर दिया है| घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही हबीबपुर थाना पहुंच गए हबीबपुर थाना की पुलिस तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है| वहीं घायल युवक के पिता ने कई अहम जानकारी दी है| अब देखना यह है की ऐसे मनचले अपराधी के साथ पुलिस क्या कार्रवाई करती है|




