रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के हरौली के निकट अनियंत्रित होकर सीएनजी टेंपो पलट गई। जिसे टेंपो में सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। घायल की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक निवासी हरकिशोर के 45 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार लालगंज निवासी अनिल कुमार एवं 18 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी सीएनजी टेंपो सवार होकर लालगंज से हरौली आरहे थे तभी सदर थाना क्षेत्र के हरोली के निकट अनियंत्रित होकर सीएनजी टेंपो पलट गई जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सदर थाने की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंशिक रूप से घायल तीन लोगों का इलाज स्थानीय डॉक्टर के यहां कराया गया है।




