रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाकपा माले द्वारा आयोजित “बदलो बिहार न्याय यात्रा” का पटना में समापन हुआ। यह यात्रा नवादा से शुरू होकर बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए राजधानी पटना के मिलर ग्राउंड में समाप्त हुई, जहां सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में “बदलो बिहार न्याय सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। यह सम्मेलन गरीबों की आवाज़ बुलंद करने के लिए आयोजित किया गया है।”
भट्टाचार्य ने मांग की कि गरीब परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ पाँच डिसमिल जमीन पर पक्के मकान की गारंटी दी जाए। इसके अलावा, उन्होंने तमाम वर्करों की मांगों को पूरा करने और स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त करने की भी बात कही।




