रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पान हाट के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवारयुवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास जूट स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया धक्का मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी रामसूरत राय के 45 वर्षीय पुत्र शीला नाथ राय बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार होकर अपने घर से पटना अपनी पत्नी का जांच रिपोर्ट दिखाने पटना जा रहा था। तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के पान हाट के पास तेज रफ्तारअनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दिया सूचना मिलते हैं मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्री और दो पुत्र है। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




