बीच सड़क पर जलजमाव विपक्ष ने धान रोपनी कर किया प्रदर्शन,घण्टों जाम रहा सड़क।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

:- सहरसा से खबर निकल कर सामने आ रही है जहां आज शनिवार को नगर निगम के विरोध में नगर निगम क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ चौक स्थित पॉलिटेक्निक रोड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।बीच सड़क पर वर्षा के जमा पानी में अक्रोषित नेता और कार्यकर्ताओं ने धान रोपाई कर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।तस्वीर के माध्यम से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नेता और कार्यकर्ता सड़क पर वर्षा के जमा पानी में धान रोपते नजर आ रहे हैं साथ ही साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन भी करते नजर आ रहे हैं।मालूम हो की ये कोई नदी या तालाब या खेत नहीं है बल्कि सड़क है और ये सड़क सहरसा और मधेपुरा जाने वाली सड़क है।और इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ी का आवागमन होता है और यात्री सफर करते हैं।लेकिन आज ये सड़क पानी में डूबा हुआ है और गड्ढा नुमा बन चुका है।आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं ।
धान रोप कर प्रदर्शन कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य ओम प्रकाश नारायण की माने तो जाम का मुख्य कारण है जो सहरसा शहर नरक में तब्दील हो गया है।हल्की सी बारिश होती है तो ये शहर डूब जाती है।बुडको के द्वारा 50 करोड़ का नाला का निर्माण कराया गया ,सहरसा में करोड़ो के दो पम्प बने,विगत 10 वर्षों में करोड़ो रूपये के नाला निर्माण में खर्च हुए,लगभग 200 करोड़ से ऊपर नाला निर्माण के नाम पर लूट लिया गया लेकिन पहले से सड़क की सूरत बद से बदतर हो गयी।पूरा सड़क नारकीय हो गया है।अब तो लोग कहने लगे की ये नगर निगम नहीं बल्कि नरक निगम है।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आज हमलोग भर घुटने पानी में सड़क पर धान रोपने का काम किया है।

BYTE :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य ओम प्रकाश नारायण।

Join us on:

Leave a Comment