स्टांप वेंडर की मौत हत्या या आत्महत्या? दोनों पहलू की जाँच में जुटी पुलीस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में कोर्ट के स्टांप वेंडर का शव संदिग्ध अवस्था में एनएच 31 के किनारे बगीचे से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी कलह में उसने जहर खाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी कोर्ट में स्टांप भेंडर निरंजन कुमार घर से स्कूटी से कोर्ट जाने के लिए निकला था लेकिन दोपहर में उसने मोबाइल पर अपने रिश्तेदार को जहर खाने की सूचना दी, जिसके बाद उसके परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी खोज शुरू की तो सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के निकट एन एच 31 किनारे उसका स्कूटी बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आसपास खोजबीन की एन lएच 31 किनारे बगीचे से उसका शव बरामद किया गया और पास में उसका मोबाइल भी रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफ एस एल की टीम को भी बुलाई गई है। इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार में बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

Join us on:

Leave a Comment