प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार को कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार समेत तीन साथियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार मई महीने में पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान एसपी मनीष को सूचना मिली कि रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर में सुजीत अपने साथियों के साथ हथियार के साथ जमा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस सूचना पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसे निराला नगर में छापेमारी कर सभी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार उसका साथी रौनक कुमार, अभिषेक कुमार और सुमन कुमार शामिल है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल ,एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया है । एसपी मनीष ने बताया कि सुजीत कुमार कुख्यात अपराधी है इस पर पुलिस पर फायरिंग करने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और रौनक कुमार पर भी रंगदारी मांगने का आरोप है। मई 2024 में चेरिया बरियारपुर इलाके में सुजीत के ठिकानों पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो उस समय पुलिस के साथ इसकी मुठभेड़ हुई थी और दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। इस घटना में सुजीत अपने साथियों के साथ फरार होने में सफल हो गया था उसके बाद से लगातार पुलिस इसकी तलाश कर रही थी और अब रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर से सुजीत और उसके साथियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बाइट- मनीष, एसपी बेगूसराय




