भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त  दो तस्कर को भी पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले के सकरी थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान विदेशी शराब की 734 कार्टून लदे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विशेष संध्या गस्ती के क्रम में एक डीसीएम ट्रक जिसका राजी स्टेशन नंम्वर यूं के 06 सी सी 0076 है। उक्त ट्रक में गुप्त केविन बना कर कुल 734 कार्टून जिसमे 750 एम एल का 440 कार्टून एवं 375 एम एल का 294 कार्टून कुल 6606 लिटर विदेशी शराब एम सी डबल नम्बर 1 लग्जरी 17,500 रुपया नगद , फास्टैग,आधार कार्ड, तीन मोबाईल के साथ ही जप्त गाड़ी का आर सी पेपर जप्त किया गया है। आगे थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया है कि थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया।जिसे तत्परता दिखाते हुए पकर लिया गया। पकड़े गए दोनों का पहचान एक ट्रक चालक फिरोज, पिता हुसैन अली और सह चालक सलीम, पिता मेजर दोनो घर 287 अनूपपुर, पोस्ट नानपुर, थाना सिमहौली, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान किया गया है। जप्त ट्रक को थाना लाकर उसमे लोड शराब को उतार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों गिरफतार शराब तस्कर से आबस्यक पुछताछ करते हुए न्यायीक हिरासत में मधुबनी भेजने की तैयारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment