रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई हनी ट्रैप के जरीए दो व्यवसायी अपहरण मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि चौधरी को बोड़वा से किया गिरफ्तार
एंकर –जमुई हनी ट्रैप के जरिए थार वाहन के साथ दो व्यवसायी के अपहरण मामले में झाझा पुलिस ने घटना में शामिल कुख्यात अपराधी रवि चौधरी को थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव से गिरफ्तार किया है. जिसको लेकर गुरुवार की दोपहर झाझा थाने में एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए बताया कि 22 जुलाई को थाना क्षेत्र के मछिंद्रा जखराज थान मंदिर के पास कुख्यात अपराधी गिरोह धर्मा पासवान और रवि चौधरी के द्वारा मिलकर व्यवसायी अभिमन्यु कुमार और कुमार राहुल नेहरू उर्फ चंदन मिश्रा को गिरोह के महिला सदस्य ने हनी ट्रैप के जरिए उसे झाझा के जखराज थान मंदिर के पास बुलाया गया। उसके बाद हथियार के बल पर सभी अपहरण कर्ताओं ने थार वाहन के साथ दोनों को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था.
Byte 01 राजेश कुमार एसडीपीओ झाझा




