रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में कल से लापता आठवीं कक्षा के छात्र का शव उसके घर के पीछे बगीचे से मिला है। जिस इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने छात्र की गला दबाकर और गुप्तांग को क्षतिग्रस्त कर उसकी हत्या कर शव को घर के पीछे ही बगीचे में फेंक दिया। पूरी घटना लाखों थाना क्षेत्र के आजाद नगर कासिमपुर गांव की है। दरअसल कासिमपुर गांव निवासी नंदू रजक का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को कल गांव के ही मुखिया सुरेंद्र पासवान का भतीजा अवनीत कुमार भोज खाने के लिए बुलाकर ले गया था जिसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों के द्वारा लगातार खोज बीन की जा रही थी। खोजबीन के दौरान आज दोपहर बाद घर के पीछे बगीचे में शिवम कुमार का शव देखा गया। शिवम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और घटना की सूचना लाखों थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया ।घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बहदरपुर पंचायत के मुखिया के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है की मुखिया का भतीजा अवनीत कुमार कल भोज खाने के लिए बुलाकर ले गया और अपने दोस्तों के साथ देर रात उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को घर के पीछे ही फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- मृतक के परिजन




