गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की स्नेहिल मुलाकात!

SHARE:

रिपोर्ट-विक्रम कुमार/खगड़िया

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2024: माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से आज माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस स्नेहिल मुलाकात में श्री शाह जी ने पहली बार सांसद बनने पर श्री वर्मा को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। मुलाकात के दौरान, गृह मंत्री जी ने सांसद वर्मा के परिवार का कुशलक्षेम भी जाना। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि माननीय गृह मंत्री जी का अनुभव और मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा। उनकी सलाह और सहयोग मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे मुझे जनता की सेवा में और अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। श्री वर्मा ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई। जिसमें क्षेत्र को लेकर कई सारी परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल वाली तीन गुना तेज रफ्तार की सरकार है। जिसमें जनता के कार्य पिछले कार्यकालों की अपेक्षा बहुत तेजी से होंगे। यही एनडीए सरकार की पहचान भी है। जिस गति से पिछले 10 वर्षों में एनडीए सरकार के रहते देश ने प्रगति की है। इस बार उम्मीद है कि 5 सालों में उससे ज्यादा तेज रफ्तार से देश प्रगति करेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कि माननीय गृह मंत्री जी ने परिवार का कुशलक्षेम भी जाना और उनकी सुख-शांति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं। इसके लिए वे आभारी हैं।सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि मैं माननीय गृह मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कीमती समय निकालकर मुझे अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन और सलाह दी। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से मैं अपने क्षेत्र और देश की सेवा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर पाऊँगा।

Join us on:

Leave a Comment